Peaceful Eid al-Adha Prayers Held Amid Tight Security in Hata हाटा में शांति पूर्ण ढंग से अदा हुआ बकरीद का नमाज, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsPeaceful Eid al-Adha Prayers Held Amid Tight Security in Hata

हाटा में शांति पूर्ण ढंग से अदा हुआ बकरीद का नमाज

Kushinagar News - हाटा में बकरीद के त्योहार पर शांतिपूर्ण नमाज अदा की गई। डीएम और एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया। करमहा चौराहे पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और लगभग 3900 नमाजियों ने नमाज पढ़ी। खड्डा में भी मदरसा में मौलाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 8 June 2025 03:39 AM
share Share
Follow Us on
हाटा में शांति पूर्ण ढंग से अदा हुआ बकरीद का नमाज

हाटा। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन तक चलने वाले बकरीद के त्योहार पर शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अता किया गया। शांति पूर्ण और शकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भ्रमणशील रहे डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी संतोष कुमार मिश्र, एडीएम वैभव मिश्र लाव लश्कर के साथ दोपहर में हाटा कोतवाली पहुंच का स्थिति का जायजा लिया और मातहतों को दिशा निर्देश दिया। शनिवार को सुबह से ही एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह के नेतृत्व में कोतवाल रामसहाय चौहान भारी पुलिस बल के साथ करमहा चौराहे के समीप स्थित मदनी मस्जिद के सामने ईदगाह पर जमे रहे।

तीन चक्कर में मुफ्ती साजिद खान ने लगभग 3900 नमाजियों को नमाज पढ़ाया। नगर में करमहा चौराहे से लेकर हर प्वाइंट पर सुरक्षा बल के जवान अलर्ट रहे। खड्डा संवाद के अनुसार खड्डा के नेहरु नगर मोहल्ले में स्थित मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम में सुबह 7 बजे मौलाना शकील अख्तर ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाया। ईद उल अजहा त्योहार को मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी के रुप में मनाते हैं। इस दौरान एसडीएम मुहम्मद जफर, तहसीलदार महेश कुमार, सीओ उमेश भट्ट, इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह व हनुमानगंज थानाध्यक्ष मनीष पाण्डेय दो बजे भोर से ही मयफोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर नमाज स्थलों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। इस अवसर पर पूर्व सभासद सिराज अहमद, सभासद अब्दुल कादिर,असलम अंसारी, मंजूर अंसारी, फिरोज वाहिद, मंसूर अंसारी, साद अली, फारुक शाह, अलाउद्दीन,शमशाद, साबिर कुरैशी, आजाद सहित आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।