सम्राट अशोक के कालखंड मे भारत को कहते थे सोने की चिड़िया : स्वामी प्रसाद मौर्य
Kushinagar News - पडरौना में अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का शासन सत्य और अहिंसा का आदर्श था। मौर्य ने अखंड भारत के निर्माण के लिए एकजुट होने...

पडरौना, निज संवाददाता। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कहा कि अखंड भारत के संस्थापक तथा एशिया महादीप के सबसे बड़े भूभाग पर मानवता व समतामूलक समाज की स्थापना करने वाले सम्राट अशोक के कालखंड में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज यह सोने की चिड़िया नहीं रह गया है। सम्राट अशोक महान मौर्य वंश के वे कुल दीपक थे जिन्होंने अपने कृत्यों से कुल, वंश व समुदाय को ही नहीं वरन् देश व दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था।
पडरौना नगर के जटहा रोड स्थित एक होटल सभागार में अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि अखण्ड भारत का निर्माण तभी संभव है जब हम एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति चिंतन व विचार करेंगे। इसके पूर्व सम्राट अशोक जयंती समारोह में शामिल हुए श्री मौर्य ने प्रियदर्शी सम्राट अशोक, भगवान बुद्ध व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पार्चन किया। पार्टी के महासचिव शादाब खान ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे देश को अखंड भारत के रूप में बनाया। सीमा सुरक्षा को विस्तार देकर नया आयाम दिया था। चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य समाज की स्थापना की थी। राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा, धर्म और समानता के सिद्धांतों से पूरे विश्व को प्रेरित किया था। उनका शासन सुशासन, धर्म पालन और जनकल्याण का आदर्श उदाहरण रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध सशक्त और न्याय संगत समाज के निर्माण में योगदान दिया था। गुलाबचंद गौतम आदि लोगों ने सम्राट अशोक महान के प्रति अपना अपना विचार रखा। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा व संचालन आरके मौर्य ने किया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आसमा परवीन, प्रहलाद गुप्ता, सज्जन गुप्ता, दिनेश चौधरी, जनार्दन कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, दीपू ब्याहुत, अजय कुशवाहा, उदय कुशवाहा, बेचू खान, उमेश कुशवाहा सुरजीत सिंह कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, राजदेव कुशवाहा, सिंहासन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।