Union Minister Visits Kushinagar to Enhance Tourism Development भारत दुनिया का बड़ा पर्यटन हब बनने की ओर अग्रसर:गजेन्द्र सिंह शेखावत, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsUnion Minister Visits Kushinagar to Enhance Tourism Development

भारत दुनिया का बड़ा पर्यटन हब बनने की ओर अग्रसर:गजेन्द्र सिंह शेखावत

Kushinagar News - कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरWed, 19 Feb 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
भारत दुनिया का बड़ा पर्यटन हब बनने की ओर अग्रसर:गजेन्द्र सिंह शेखावत

कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के साथ कुशीनगर पहुंचे। दोनों को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी। यहां से स्थानीय अधिकारियों के साथ दोनों इसके बाद कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे और महात्मा बुद्ध के दर्शन व पूजन किए।

भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, भंते डॉ नन्द रतन, भंते अशोक, भंते नंदिका और भिक्षुओं के धम्म वंदना की। इसके बाद मंत्रीगण ने सांसद विजय कुमार दूबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष किरन जायसवाल व उनके प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के साथ बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और स्तूप की परिक्रमा की।

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पर्यटन विकास की इबारत लिख रहा है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार के पर्यटन विभाग समन्वित रूप से टीम बनाकर भविष्य की योजनाओं पर काम करेगी। केन्द्रीय मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से जल निकासी, कांच का ध्यान केंद्र, रैंप निर्माण, पर्यटन विकास के लिए आए धन की रिपोर्ट मांगी। संस्कृति विभाग की भूमि को एक करने, एनएच 28 से बुद्ध मार्ग तक रोड कनेक्टिविटी, बीच में पड़ने वाली किसानों की जमीनों को चेंज करने आदि के निर्देश प्रशासन, पुरातत्व व पर्यटन विभाग को निर्देश दिए।

इस दौरान पुरातत्व के रीजनल डायरेक्टर भोपाल भुवन विक्रम व उप निदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी परितोष मिश्रा, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह, एसएचओ कसया ओमप्रकाश तिवारी, लेखपाल नीलेश रंजन राव, गाइड डॉ अभय कुमार राय, अधीक्षक पुरातत्वविद अविनाश मोहंती, सहायक संरक्षण पुरातत्व शादाब खान, सहायक पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, सभासद केशव सिंह, सुमिति त्रिपाठी, गोपालजी राय सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।