Celebration of Emperor Ashoka s Jayanti Commitment to His Principles सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsCelebration of Emperor Ashoka s Jayanti Commitment to His Principles

सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मानव कल्याण संस्थान ने महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि राधेश्याम कश्यप ने सम्राट के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने संस्थान के भवन निर्माण के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 28 May 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती

गोला गोकर्णनाथ। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मानव कल्याण संस्थान के तत्वाधान में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर उनके बताये सिद्धांतों का अनुसरण करने और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। अशोक जयंती का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसपा जिला महासचिव राधेश्याम कश्यप, संस्थान के संरक्षक रामकुमार मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य, महामंत्री जगवीर सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि राधे श्याम कश्यप ने चक्रवर्ती सम्राट के राष्ट्र और समाज हित में किये गये कार्यों का बखान किया। वक्ताओं शिवप्रसाद मौर्य, शिवसागर कुशवाहा, राजा राम मौर्य, शिशुपाल कुशवाहा, सुखपाल सिंह कुशवाहा, मेवालाल मौर्य ने सम्राट अशोक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सबसे ज्यादा जोर दिया कि संस्थान के निजी भवन का निर्माण चल रहा है, उसको जल्द से जल्द तैयार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा धन सहयोग करने के लिए समाज के लोगो से अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।