महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह समाज की प्रगति की कुंजी है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों की...
लखीमपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए जिला प्रशासन एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अटल सभागार में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया।गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं, बल्कि उनके सामाजिक सम्मान को भी बढ़ावा दे रही हैं।
जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा परिवार और समाज नई दिशा प्राप्त करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के जरिए गांव की महिलाएं अपने सपनों को हकीकत में बदल रही हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों को जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए शहर में आकांक्षा स्टोर की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थी साबरून, शन्नो, साकिया, आसमून और हाजरून को आवास की प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें ब्लॉक लखीमपुर की सारिका देवी, खुशबू वर्मा, चित्र देवी और लक्ष्मी देवी, ब्लॉक नकहा से सावित्री देवी व लक्ष्मी शुक्ला तथा ब्लॉक बेहजम से फरजाना बानो और उषा देवी शामिल रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।