रिटायर डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड ने फर्जी तरीके से हड़पे 9 लाख
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में एक रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने 9 लाख रुपये का फर्जी चिकित्सा प्रतिपूर्ति का दावा किया। जांच में पता चला कि प्रस्तुत बिल फर्जी थे और अस्पताल 2022 से बंद था। डीएम ने पैसे वसूली...

लखीमपुर। एक रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने फर्जी बिल देकर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर 9 लाख रुपए निकलवा लिए। शक होने पर अधिकारियों ने जांच कराई। जांच में फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया। कोतवाली सदर में रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड अरुण कुमार शुक्ला शुक्ला मार्केट मेला रोड लखीमपुर में रहते हैं। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ कोषागार लखीमपुर से ले रहे थे। अरुण कुमार शुक्ला ने 93 हजार का चिकित्सा प्रतिपूर्ति का दावा कार्यालय में किया। उन्होंने जिस हॉस्पिटल के बिल दिए, वह वर्ष 2022 से संचालन में नही था।
डीएम ने उनके पूरे प्रपत्रों की जांच कराई। दिए गए प्रपत्र प्रिन्स अली खान हास्पिटल मुम्बई के थे। जांच के लिए अजीत कुमार वैतनिक प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड को मुम्बई भेजा गया। अजीत की जांच में पूरा मामला ही फर्जी कराया गया। सभी प्रपत्र फर्जी व कूट रचित पाए गए। डीएम ने अरुण कुमार शुक्ला से पैसों की वसूली और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड ने कोतवाली सदर में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही कार्रवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।