पति समय पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
Lakhimpur-khiri News - एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता का विवाह 11 मई 2023 को हुआ था और पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर...

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी, और पति के अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह 11 मई 2023 को शाहजहांपुर निवासी अनूप कुमार से हुआ था, जो वर्तमान में गोमती नगर थाने में आरक्षी पद पर कार्यरत हैं। विवाह में पीड़िता के परिजनों ने लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का दान-दहेज दिया, जिसमें पांच लाख रुपये नकद, बाइक, सोने की चैन और अंगूठी शामिल थी। आरोप है कि दहेज से असंतुष्ट पति अनुप कुमार, ससुर ओमकार, सास माया देवी, देवर ऋतिक और ननद हेमलता लगातार पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के गोमती नगर थाने में तैनात महिला आरक्षी से अवैध संबंध हैं और दोनों ने गुपचुप तरीके से विवाह भी कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता को ससुराल से निकाल दिया गया, और वह अपने मायके में रह रही है। 28 सितंबर 2023 को पति और देवर ने मायके आकर मारपीट की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।