Woman Assaulted for Dowry Demand Case Filed Against Husband and In-laws पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज , Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWoman Assaulted for Dowry Demand Case Filed Against Husband and In-laws

पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में एक विवाहिता नूरी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला गर्भवती...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 5 June 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

गोला गोकर्णनाथ। अतिरिक्त दहेज की खातिर एक विवाहिता को मारा पीटा गया। महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला अर्जुननगर कालोनी निवासी नूरी पुत्री इनशाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह 23 मार्च 2021 को शाहजहांपुर जिले के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी मुकीम पुत्र सद्दीक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। उसके पिता ने हैंसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन ससुरालीजन पति मुकीम अहमद, ससुर सद्दीक अहमद, सास नाजिमा, देवर मुनीर व मुजीब अहमद दिये गये दान दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में एक लाख रूपये की मांग करने लगे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। महिला का कहना है कि वह गर्भवती थी उसके बाद भी 28 जनवरी को दहेज की मांग को लेकर उक्त लोगों ने मारपीट करते हुये घर से कपडे जेबर आदि लेकर घर से निकाल दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।