आरए चंद्रशेखर कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरए चंद्रशेखर को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में आसूचना ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं। उनकी नियुक्ति एक अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। इसके...

नई दिल्ली, एजेंसी। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरए चंद्रशेखर को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई। केरल कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी शेखर वर्तमान में आसूचना ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 14 जून के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एक अगस्त 2025 को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के रूप में शेखर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि शेखर अगले महीने के अंत में हरिनाथ मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद नई भूमिका संभालेंगे।
सचिव (सुरक्षा), विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का प्रशासनिक प्रमुख होता है। एसपीजी प्रधानमंत्री और उनके आधिकारिक आवास पर साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करता है। सुनील कुमार झा को भी नई जिम्मेदारी एक अन्य आदेश में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक सुनील कुमार झा को अग्निशमन सेवाएं, सिविल डिफेंस और होमगार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। बिहार कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी झा को 31 जनवरी 2027 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक के कार्यकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह विवेक श्रीवास्तव का स्थान लेंगे जो 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।