Woman Falsely Accuses Man of Rape Court Orders Case Against Her फर्जी निकला दुष्कर्म का आरोप, महिला पर केस, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWoman Falsely Accuses Man of Rape Court Orders Case Against Her

फर्जी निकला दुष्कर्म का आरोप, महिला पर केस

Lakhimpur-khiri News - शहर की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दायर किया। पुलिस की जांच में आरोप झूठे पाए गए। कोर्ट ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 1 June 2025 03:18 AM
share Share
Follow Us on
फर्जी निकला दुष्कर्म का आरोप, महिला पर केस

शहर की एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में रेप का आरोप झूठा पाया गया है। कोर्ट ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच करने का आदेश दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। लखीमपुर शहर निवासी एक महिला ने 2024 में मोहल्ला प्यारेपुर निवासी भूपेंद्र वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच सदर कोतवाली में तैनात तत्कालीन एसएसआई ने की। पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला। फर्जी मामला सामने आने पर एसएसआई ने 30 जून को क्लोजर रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की।

क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए लगाये गये झूठे आरोप को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने महिला के इस कृत्य को देखते हुए 21 मई 2025 को वादिनी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया। सदर कोतवाली पुलिस को मिले कोर्ट के आदेश के बाद अपराध इंस्पेक्टर हरिप्रकाश यादव की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही महिला पर कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।