Agriculture Minister Abolishes Market Fees on 46 Fruits and Vegetables किसानों के बिना विकसित खेती संभव नहीं: शाही, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAgriculture Minister Abolishes Market Fees on 46 Fruits and Vegetables

किसानों के बिना विकसित खेती संभव नहीं: शाही

Lucknow News - गोसाईंगंज में विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ, जिसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के हित में 46 फल और सब्जियों पर मंडी शुल्क समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने खेती को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 29 May 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
किसानों के बिना विकसित खेती संभव नहीं: शाही

विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित 46 फल और सब्जियों पर मंडी शुल्क समाप्त किया गोसाईंगंज। क्षेत्र के जाहगीरपुर गांव में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खेती को विकसित कर देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो यह किसानों के बिना कतई संभव नहीं है। उन्होंने विकसित कृषि के बारे में भी बताया। इसके पहले उन्होंने गांव के अमृत सरोवर भीटारी तालाब पर पहुंच कर वृक्षारोपण किया। कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही उन्नति बीज योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने 46 फल और सब्जियों पर मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है। इस मौके पर मंत्री ने किसानों से भी बातचीत की। क्षेत्र के कासिमपुर गांव के किसान आलोक वर्मा ने बताया कि वो ब्रोकली और स्ट्राबेरी की खेती करते हैं। जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता है। इस पर कृषि मंत्री ने आलोक की तारीफ की और कहा कि एडवांस खेती करने से किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह किसानो की बात समझने के लिए उन्ही की भाषा में बात करें। कार्यक्रम में अपर कृषि निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह, सयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह, एडीओएजी धीरेंद्र राय, भाजपा अवध क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान धनराज यादव सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।