महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश : अखिलेश
Lucknow News - अपुष्ट समाचार दुश्मन की हो सकती है चाल लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी महापुरुषों को राजनीति में नहीं लाना चाहिए। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कह

अपुष्ट समाचार दुश्मन की हो सकती है चाल लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार से कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाए। ताकि एक दिन तैयारी की जा सके और दूसरे दिन बहुत उत्साह के साथ जयंती को मना सकें। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर उनकी देश की सबसे बड़ी प्रतिम लगवाएंगे। उनके हाथ में सोने की तलवार होगी। अखिलेश यादव ने शुक्र्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह बातें कहीं। राणा प्रताप के शौर्य व त्याग को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों को राजनीति में नहीं लाना चाहिए।
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सोचते हैं कि राणा प्रताप उनके हैं। उन्हें समझना चाहिए कि महापुरूष सबके होते हैं। करणी सेना को अस्थाई बताते हुए उन्होंने कहा कि जो इतिहास हमें जोड़ता न हो, सही रास्ते पर न ले जा रहा हो, उस इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के नाम पर बटेश्वर में विश्वविद्यालय बनना था। इस सरकार ने यहां अटल के नाम लखनऊ में जो यूनिवर्सिटी बनाई है वह केवल प्रशासनिक है। सपा की सरकार बनने उसे हम बटेश्वर में स्थापित करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि सैफई मेला बंद हो चुका है लेकिन गोरखपुर मेला चल रहा है। वहां कुछ और तरीके के कार्यक्रम हो रहे हैं। सपा मुख्यालय में आयोजित राणा प्रताप जयंती में अखिलेश यादव लाल टोपी के जगह पगड़ी पहने दिखे। उन्होंने अपने अगल बगल सारे प्रमुख क्षत्रिय नेताओं को बिठाया। गोमती रिवर फ्रंट पर वह सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने का ऐलान वह पहले ही कर चुके हैं। अपुष्ट समाचार दुश्मन की हो सकती है चाल अखिलेश यादव ने इससे पहले एक्स पर लिखा, हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं! संकट का समय समझदारी की और भी अधिक माँग करता है। सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाये गये झूठ भी हो सकते हैं मतलब ये दुश्मन की चाल या साज़िश भी हो सकती है, इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं। अपने-अपने स्तर पर ज़िम्मेदाराना व्यवहार करें। स्वयं शांत रहें और दूसरों को भी शांति से रहने के लिए प्रेरित करें। आपदा के इस समय में एकजुटता दिखाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।