Akhilesh Yadav Criticizes BJP for Women s Safety Issues in Uttar Pradesh भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Women s Safety Issues in Uttar Pradesh

भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित : अखिलेश

Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है किमहिलाओं के अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है।

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 12 May 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार का अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि इस सरकार में महिलाओं के अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। पिछले दिनों मेरठ में चलती कार में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप हो गया। इसी तरह इकौना थाना क्षेत्र में तिलक में जा रही बालिका का अपहरण हो गया।

भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। महिलाओं, बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल है। महिलाओं, बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश में सुरक्षित माहौल नहीं रह गया। सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दबंगों और अपराधियों के बढ़ते आतंक और खराब होती कानून-व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार जनता से झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं करती है। समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए 1090 और पुलिस सेवा के लिए डायल-100 सेवा शुरू की गई थी लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। भाजपा की कथनी करनी में बहुत अंतर है। 2027 में प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है, वह इस झूठी सरकार को सत्ता से हटाकर विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध समाजवादी सरकार लाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।