BJP Honors Ahilyabai Holkar s Legacy at District Panchayat Representatives Conference अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्र प्रेरणा का केंद्र: सुरेश खन्ना, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Honors Ahilyabai Holkar s Legacy at District Panchayat Representatives Conference

अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्र प्रेरणा का केंद्र: सुरेश खन्ना

Lucknow News - भारतीय जनता पार्टी ने काकोरी में जिला पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाने का उद्देश्य उनकी महानता को याद...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 28 May 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्र प्रेरणा का केंद्र: सुरेश खन्ना

काकोरी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सर्वोदयनगर स्थित होटल परस-इन में जिला पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया। यह सम्मेलन अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के तहत आयोजित किया गया। सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इतिहास में बहुत से ऐसे लोग हुए हैं, जिनके कार्यो से आज की युवा पीढ़ी परिचित नहीं है। भाजपा ऐसी महान आत्माओं की शासन व्यवस्था और योगदान को याद करने के लिए अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मना रही है। करीब 300 वर्ष पूर्व भारत की धरती पर एक ऐसी कन्या ने जन्म लिया, जो आगे चलकर आदर्श के रूप में सामने आई।

उनकी न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में मुद्रा चलाई, उस पर बेलपत्र चढ़ा शिवलिंग का चिन्ह होता था। सिक्कों पर नंदी का चित्र होता था। इससे प्रमाण मिलता है कि वह एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उन्होंने मुगलों द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। उनकी न्यायप्रियता का एक सबसे अच्छा उदाहरण मिलता है कि उन्होंने न्याय के लिए अपने सगे बेटे के साथ भी कोई समझौता नहीं किया था और उसे मृत्यु दंड दिया था। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने की। सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद रीना चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अनित वर्मा, नीतू रावत, जितेंद्र जायसवाल, शशिपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गोकर्ण वर्मा, श्रीकृष्ण लोधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू रस्तोगी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।