अहिल्याबाई का जीवन तप, त्याग और तेजस्व का लेखा जोखा : ओपी
Lucknow News - अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति समारोह में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने उनके जीवन और आदर्शों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में महान नारियों का योगदान महत्वपूर्ण है।...

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति समारोह के तहत शुक्रवार को महामना मालवीय मिशन विद्यालय गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का जीवन त्याग, तप और नेतृत्व प्रतिभा का लेखा जोखा है। उनके आदर्शों पर चलकर हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आदर्श जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास केवल पुरुषों के पराक्रम की गौरवगाथा नही है, बल्कि वह उन महान नारियों के त्याग, तप और नेतृत्व प्रतिभा का भी लेखा-जोखा है, जिन्होंने समय के प्रवाह को मोड़ा । भारत की संस्कृति की रक्षा, समाज को दिशा देने का काम किया और अपने ओजस्वी व्यक्तित्व और कृतित्व के चलते कालजयी बन गई।
ऐसे ही एक तेजस्वी व्यक्तित्व की साक्षात प्रतिमूर्ति के रूप मे इतिहास लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर को जानता है। मुख्य अतिथि बीकेटी के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने अहिल्याबाई के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पंकज सक्सेना, पार्षद संजय सिंह राठौर, अभिषेक राय, नरेंद्र देवड़ी, रीना चौरसिया, सुमित खन्ना, दीपू जायसवाल मौजूद रहे। फोटो दीवारों पर गिनाए एक देश एक चुनाव के फायदे लखनऊ। भाजपा महानगर की ओर से चल रहे अभियान के तहत दीवारों पर एक देश एक चुनाव के फायदे लिखे गए। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने राजा बाजार वार्ड में दीवारों पर नारे लिखे। कहा कि यह केवल नारा नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक सशक्त, पारदर्शी और संगठित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान के दौरान रजनीश गुप्ता, अशोक तिवारी, अभिषेक खरे, अनिल कश्यप, सतीश मिश्रा, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।