Deer Fawn Rescued from Stray Dogs and Released Back into Forest भटक कर बस्ती में पहुंचा हिरन प्रजाति का बच्चा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDeer Fawn Rescued from Stray Dogs and Released Back into Forest

भटक कर बस्ती में पहुंचा हिरन प्रजाति का बच्चा

Lucknow News - मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा में हिरन का बच्चा आवारा कुत्तों से परेशान होकर भटक गया। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित किया और वन विभाग को सूचित किया। वन कर्मियों ने उसका उपचार कर उसे जंगल में वापस छोड़ दिया। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 26 April 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
भटक कर बस्ती में पहुंचा हिरन प्रजाति का बच्चा

मोहनलालगंज। संवाददाता झुण्ड से बिछड़ कर हिरन का बच्चा हुलासखेड़ा पहुंच गया। उसे आवारा कुत्ते परेशान कर रहे थे। ग्रामीणों ने सुरक्षित करने के बाद वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने उसका उपचार कर उसे जंगल में वापस छोड़ा। जबरौली के वन जंगल से भटक कर हिरन प्रजाति का पाडा शनिवार की सुबह हुलासखेड़ा गांव में पहुंच गया। उसे आवारा कुत्ते दौड़ा रहे थे। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के झुण्ड से बचाकर सुरक्षित किया और वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर वन कर्मियों को मौके पर भेजकर उसका उपचार कर सुरक्षित जबरौली के जंगलों में छोड़ दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।