Heritage Walk Celebrates 103rd Anniversary of Lucknow Zoo चिड़ियाघर में चहलकदमी करते हुए दर्शकों ने जाना इतिहास, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsHeritage Walk Celebrates 103rd Anniversary of Lucknow Zoo

चिड़ियाघर में चहलकदमी करते हुए दर्शकों ने जाना इतिहास

Lucknow News - लखनऊ में 103 वें वर्षगांठ पर आदाब अर्ज संस्था द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत आईएफएस मोहम्मद अहसान ने प्राणी उद्यान के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम में लखनऊ चिड़ियाघर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 30 Nov 2024 07:40 PM
share Share
Follow Us on
चिड़ियाघर में चहलकदमी करते हुए दर्शकों ने जाना इतिहास

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता प्राणी उद्यान के 103 वें वर्षगांठ पर शनिवार को आदाब अर्ज संस्था की ओर से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। संस्था के समूह ने जू में चहलकदमी करते हुए दर्शकों को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के इतिहास से रूबरू कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत आईएफएस मोहम्मद अहसान ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्राणी उद्यान की स्थापना 18 वीं शताब्दी में अवध के तत्कालीन नवाब नवाब नसीरुद्दीन हैदर ने आम के बगीचे के रूप में की थी। उस समय इसे बनारसी बाग के नाम से जाना जाता था।

कार्यक्रम में सेवानिवृत आईआरटीएस एके श्रीवास्तव ने लखनऊ चिड़ियाघर के इतिहास पर चर्चा की। प्राणि उद्यान की स्थापना 29 नवंबर 1921 को प्रिंस ऑफ वेल्स के लखनऊ आगमन के उपलक्ष्य में मनाए जाने की बात कहीं। साथ ही स्थापना की परिकल्पना तत्कालीन गवर्नर सर हरकोर्ट बटलर ने की थी। हेरिटेज वॉक का संचालन करते हुए मो. अहसान ने बारादरी के इतिहास और वहां मौजूद अवशेषों पर प्रकाश डाला, साथ ही चिड़ियाघर के वन्यजीवों, जीवों और वनस्पतियों के बारे में भी बताया। चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा और उप निदेशक उत्कर्ष शुक्ला के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में सदस्य के रूप में जोहैर, नेहा प्रवीण, सारा फातिमा, मनीष सक्सेना, आशीष अवस्थी, डीपी सिंह, सिमी ओमैर और डॉ. नाहिद फातिमा मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।