International Yoga Day Celebrations in All Gram Panchayats on June 21 21 को ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास कार्यक्रम, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInternational Yoga Day Celebrations in All Gram Panchayats on June 21

21 को ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास कार्यक्रम

Lucknow News - लखनऊ में 21 जून को सभी ग्राम पंचायतों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग को वृहद स्तर पर तैयारी करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 6 June 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
21 को ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास कार्यक्रम

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह वृहद स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी करें। ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से बने अमृत सरोवर, खेल मैदान, ओपन जिम, स्टेडियम, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। वहीं योग दिवस के मौके पर ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।