Kashmiri Hindu Community Celebrates Jyeshtha Ashtami with Worship of Mata Kheer Bhavani in Lucknow संकटा देवी मंदिर में कश्मीरी हिंदू आज करेंगे खीर भवानी का पूजन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKashmiri Hindu Community Celebrates Jyeshtha Ashtami with Worship of Mata Kheer Bhavani in Lucknow

संकटा देवी मंदिर में कश्मीरी हिंदू आज करेंगे खीर भवानी का पूजन

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। ज्येष्ठ अष्टमी पर मंगलवार को कश्मीरी हिंदू समुदाय के लोग चौक, चौपटिया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 2 June 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
संकटा देवी मंदिर में कश्मीरी हिंदू आज करेंगे खीर भवानी का पूजन

लखनऊ, संवाददाता। ज्येष्ठ अष्टमी पर मंगलवार को कश्मीरी हिंदू समुदाय के लोग चौक, चौपटिया स्थित संकटा देवी मंदिर में माता खीर भवानी का पूजन-अर्चन करेंगे। खीर भवानी (क्षीर भवानी या राज्ञा देवी) का मंदिर जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुल गांव में स्थित एक पवित्र स्थल है। यह मंदिर श्रीनगर से 25 किलोमीटर दूर है। लखनऊ में रह रहे कश्मीरी हिंदू समुदाय के लोग भी ज्येष्ठ अष्टमी के दिन परम्पराओं का पालन करते हुए माता का पूजन करते हैं। साथ ही सभी माता से जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य करने और देश में शांति व भाईचारे की प्रार्थना करेंगे।

जिससे वह कश्मीरी हिंदू वापस अपने घर कश्मीर लौट सकें। यहां लखनऊ के कश्मीरी हिंदू बढ़चढ़ कर पूजा व हवन में हिस्सा लेते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।