Lucknow Mayor Sushma Kharkwal s Two-Year Service Celebration Event महापौर के दो वर्ष पूरे होने पर समारोह आज, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Mayor Sushma Kharkwal s Two-Year Service Celebration Event

महापौर के दो वर्ष पूरे होने पर समारोह आज

Lucknow News - लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल के दो वर्षों के कार्यकाल का समर्पित सेवा और समर्पण समारोह 31 मई को होगा। इस कार्यक्रम में नगर निगम के विकास कार्यों और नागरिक सहभागिता के प्रयासों को साझा किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 30 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
महापौर के दो वर्ष पूरे होने पर समारोह आज

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता महापौर सुषमा खर्कवाल के दो वर्षों के कार्यकाल को समर्पित सेवा और समर्पण समारोह 31 मई को सुबह 10:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में नगर निगम की जनसेवा, विकास कार्यों और नागरिक सहभागिता की दिशा में किए गए प्रयासों को साझा किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शिरकत करेंगे। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी। साथ ही लखनऊ के जनप्रतिनिधि, विधायकगण, पार्षदगण एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर नगर निगम की योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर दो वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।