नगर निगम ने शक्ति नगर में मकानों के रैम्प तोड़े
Lucknow News - लखनऊ नगर निगम ने विभिन्न जोनों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। शक्ति नगर में सात मकानों के रैम्प तोड़े गए और जोन-3 में 25 सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले हटाए गए। इसके अलावा, अवैध रैम्प हटाने के लिए...

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम लखनऊ के विभिन्न जोनों में गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शक्ति नगर में सात मकानों के रैम्प तोड़े गए। इसको लेकर विरोध भी हुआ। जोन-3 में शिया पीजी कॉलेज से पक्का पुल तथा पक्का पुल से डालीगंज क्रॉसिंग तक मुख्य मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। कार्रवाई में मुख्य मार्गों से 25 सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले तथा 10 गुमटी हटाई गईं। इससे क्षेत्र में यातायात सुगम हुआ और नागरिकों को राहत मिली। जोन-5 क्षेत्र में आलमबाग पुलिस चौकी से पुराना जेल रोड होमगार्ड मुख्यालय तिराहे तक अस्थाई अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
जोन-7 क्षेत्र में भी शक्तिनगर लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में नालों पर बनाए गए अवैध रैम्प हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के तहत की गई। इस दौरान 7 रैम्प को ध्वस्त किया गया और स्थानीय लोगों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।