संजय अध्यक्ष और रोशन ने महामंत्री पद की शपथ ली
Lucknow News - लखनऊ व्यापार मंडल ने मशकगंज रकाबगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों के लिए मुद्रा लोन जैसी योजनाओं की घोषणा की। अध्यक्ष संजय रस्तोगी और वरिष्ठ महामंत्री...

मशकगंज रकाबगंज व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह व्यापारियों के लिए मुद्रा लोन जैसी योजनाएं: ब्रजेश पाठक लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ व्यापार मंडल ने सोमवार को मशकगंज रकाबगंज व्यापार मंडल इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने संजय रस्तोगी को अध्यक्ष व रोशन कश्यप को वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष गुड्डू पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री रिजवान खान, बबलू गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, वरिष्ठ मंत्री श्यामू निगम, मीडिया प्रभारी गनेश राठौर, संयुक्त मंत्री मनू हुसैन, प्रचार मंत्री समीर गुप्ता संगठन मंत्री अभिषेक रस्तोगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों के हित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मुद्रा लोन जैसी तमाम योजनाएं चला रही है। व्यापारियों के लिए हमारा फोन 24 घंटा खुला रहता है। कोई समस्या हो तो मुझे फोन पर ही अवगत करा दें। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह संगठन अपने व्यापारियों की रक्षा एवं आत्म सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करते रहते है। कार्यक्रम में संगठन के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, अभिषेक खरे सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।