ranchi police transfer 9 daroga 14 jamadar what was the reason रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 दरोगा किए गए ट्रांसफर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi police transfer 9 daroga 14 jamadar what was the reason

रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 दरोगा किए गए ट्रांसफर; क्या थी वजह

झारखंड की रांची पुलिस में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन ने रांची के 9 दरोगा समेत 14 जमादार का भी ट्रांसफर कर दिया है। प्रशासन ने इसकी वजह भी बताई है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीWed, 11 June 2025 06:59 AM
share Share
Follow Us on
रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 दरोगा किए गए ट्रांसफर; क्या थी वजह

रांची जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां के नौ दारोगा और 14 जमादार का मंगलवार को ट्रांसफर किया गया। इन सभी के ट्रांसफर की वजह भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी कनीय पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर उनके द्वारा दिए गए अनुरोध के आवेदन पर विचार के बाद किया गया है। इसके अलावा सड़क से ट्रैफिक हटवाने के दौरान हुए विवाद में घायल होमगार्ड जवान को पुलिस द्वारा अग्रिम राशि भी दी गई है।

इनका किया गया ट्रांसफर

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में जिलादेश जारी किया है। चंदन कुमार सिन्हा द्वारा जारी जिलादेश के मुताबिक, दारोगा अनूप कुमार, सत्यम कुमार, बिरजू प्रसाद, पवन कुमार यादव, डेगन कुमार, रामेश्वर वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, नरेश प्रसाद यादव, बसंत राम और जितेंद्र कुमार सिंह का तबादला दूसरे थाना में किया गया है। वहीं, जमादार जितेंद्र कुमार सिंह, मदन लाल, रघुनदंन मंडल, कुलदीप सिंह, दीनबंधु दूबे, रमेश कुमार, जयप्रकाश कुमार, मंटू सिंह, सच्चिदानंद दूबे, संजीव सिंह कुंतिया, दिलीप हेम्ब्रम, सतीश कुमार, धनंजय कुमार और महिला जमादार विभा कुमारी का दूसरे थाना में ट्रांसफर किया गया है।

घायल होमगार्ड जवान को 50 हजार अग्रिम राशि दी

कटहल मोड़ चौक पर यातायात व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान सड़क से वाहन हटाने के विवाद में जख्मी होमगार्ड जवान रोहित गंझू को मंगलवार को 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि दी गई। गृहरक्षा वाहिनी रांची जिला समादेष्टा कौशिक कुमार ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रोहित का कुशल क्षेम जाना और डॉक्टरों से बेहतर इलाज के संबंध में बातचीत की।

इस क्रम में उन्होंने घायल होमगार्ड जवान को 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान चेक के जरिये किया। इस मौके पर ग़ृहरक्षा वाहिनी रांची जिला के निरीक्षक अनंत सिंह, राजेश कुमार, झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।