Pawan Singh s New Bhojpuri Song Kamar Dabadi Released in Lucknow भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नया गाना रिलीज किया, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPawan Singh s New Bhojpuri Song Kamar Dabadi Released in Lucknow

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नया गाना रिलीज किया

Lucknow News - फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना कमर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 21 March 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नया गाना रिलीज किया

फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना कमर दबादी लखनऊ के एक रिजार्ट में रिलीज किया गया। वायरल भोजपुरी ने पवन सिंह के इस गाने को रिलीज किया है। पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और उनसे आशीर्वाद के रूप में गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा गाना बनाने की अपील की। पवन सिंह ने कहा कि यह केवल एक गाना नहीं, बल्कि मेरे दिल के करीब है। मैंने इसे दिल से गाया है और यह गाना भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा।

गाने को पवन सिंह और प्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गीत को रोशन सिंह विश्वास ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक सरगम आकाश ने तैयार किया है। गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ अदाकारा नम्रता मल्ला नजर आ रही हैं। नम्रता पवन सिंह के साथ सुपरहिट गाना लाल घाघरा में काम कर चुकी है। पवन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में दोनों की परफॉर्मेंस ने गाने की ऊर्जा को और बढ़ा दिया है। गाने की लॉन्चिंग में वायरल भोजपुरी के विक्रांत नेगी, हितेश माणिक व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।