Report on Misuse of 761 Waqf Properties Submitted to Government कब्रिस्तान व धार्मिक नाम पर आवंटित वक्फ संपत्तिों पर बनी दुकानें-मकान, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsReport on Misuse of 761 Waqf Properties Submitted to Government

कब्रिस्तान व धार्मिक नाम पर आवंटित वक्फ संपत्तिों पर बनी दुकानें-मकान

Lucknow News - जिलाधिकारियों ने वक्फ संपत्तियों की जानकारी शासन को भेजनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 761 संपत्तियों का धार्मिक और शैक्षिक कार्यों के लिए गलत उपयोग किया गया है। शासन ने जिलाधिकारियों से वक्फ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 17 April 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
कब्रिस्तान व धार्मिक नाम पर आवंटित वक्फ संपत्तिों पर बनी दुकानें-मकान

- जिलों ने शासन को भेजने शुरू की रिपोर्ट - 761 संपत्तियों पर किए गए दूसरे निर्माण

लखनऊ, विशेष संवाददाता

जिलाधिकारियों ने धीरे-धीरे वक्फ संपत्तियों की जानकारी शासन को भेजनी शुरू कर दी है। शासन को अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक धार्मिक, शैक्षिक कामों और किब्रस्तान के लिए दी गई 761 से अधिक संपत्तियों पर घर और दुकानें बना दी गई हैं। शासन ने जिलाधिकारियों से वक्फ संपत्तियों के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसमें पूछा गया है कि वक्फ की संपत्तियों का आवंटन के बाद मनमाना इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिलाधिकारियों से अपने-अपने जिलों में स्थित वक्फ संपत्तियों की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश भर में वक्फ संपत्तियों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन को करीब 2528 वक्फ संपत्तियों की रिपोर्ट मिली है। इनमें 761 संपत्तियां ऐसी हैं जिनका उपयोग किन्हीं और कार्यों में किया जा रहा है। 25 संपत्तियों को वक्फ संपत्तियां घोषित करने के मामला अदालत में चल रहा है। चंदौली की 15 और मुजफ्फरनगर की चार, बाराबंकी, हमीरपुर, झांसी, कासगंज, लखीमपुर खीरी व सिद्धार्थनगर की एक-एक संपत्तियां हैं।

अंबेडकरनगर में 15 संपत्तियों का सही और 15 का उपयोग दूसरे कार्यों में हो रहा है। अमेठी में छह का उपयोग सही और छह का उपयोग दूसरे, इटावा में 11 का सही और 11 का गलत, गौतमबुद्ध नगर में एक-एक, हमीरपुर में चार का सही और एक का गलत उपयोग हो रहा है। अमरोहा में पांच का सही एक का गलत उपयोग हो रहा है। बागपत में 44 का सही चार का गलत, बाराबंकी में 21 में से तीन संपत्तियों का उपयोग दूसरे कार्यों में किया जा रहा है। इसी प्रकार झांसी में 20 में से एक संपत्ति का उपयोग दूसरे कार्य में किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, आगरा, बस्ती, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में भी गड़बड़ियां मिली हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।