रेजीडेंसी के पास फायरिंग करने में शामिल अधिवक्ता गिरफ्तार
Lucknow News - लखनऊ में 24 मई को अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। इस घटना में मड़ियांव निवासी अधिवक्ता अम्बिका सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग में अधिवक्ता साकिब खान घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है।...

लखनऊ, संवाददाता। रेजीडेंसी के पास 24 मई को अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच फायरिंग हुई थी। इस घटना में शामिल एक अधिवक्ता को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मड़ियांव निवासी अधिवक्ता अम्बिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह पर 24 मई की रात फायरिंग की गई थी। डब्बू के पक्ष से भी कई राउंड गोलियां चलाई गई थी। दोनों ही पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। फायरिंग में गोली लगने से अधिवक्ता साकिब खान भी घायल हुआ था। जिसका इलाज केजीएमयू ट्रामा सेंटर में हो रहा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक डॉक्टरों से बात करने पर साकिब की हालत खतरे से बाहर होने की जानकारी हुई।
जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मुकदमे में वांछित अन्य आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।