भगवान का नाम भगवान से भी बड़ा है - स्वामी अद्वैतानंद
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता चिन्मय मिशन लखनऊ की ओर गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान

लखनऊ, संवाददाता चिन्मय मिशन लखनऊ की ओर गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में चल रहे मानस ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार को स्वामी अद्वैतानंद आचार्य ने भगवान राम नाम की महिमा का बखान किया। प्रवचन में आचार्य ने कहा कि भगवान का नाम भगवान से भी बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम सभी के लिए सुलभ व लोक परलोक दोनों में ही सुख देने वाला है। रा और म दो वर्ण कहने सुनने और सुमिरन करने में बहुत मीठे हैं तथा भिन्न होते हुए भी राम-लखन, ब्रह्म-जीव और नर- नारायण की भांति सदैव एक साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम ही निर्गुण निराकार ब्रह्म व सगुण साकार दोनों का यथार्थ ज्ञान कराता है। स्वामी जी ने कहा कि रामनाम मणिदीप के समान है जो विषय विकारों की आंधी में भी दिया - बाती की तरह नहीं बुझ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।