Raja Raghuvanshi family big charge More than 5 accused sonam mother knew about her affair हत्या में 5 से ज्यादा लोग, सोनम की मां को राज संग बेटी के संबंधों की जानकारी; राजा रघुवंशी के भाई का दावा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Raja Raghuvanshi family big charge More than 5 accused sonam mother knew about her affair

हत्या में 5 से ज्यादा लोग, सोनम की मां को राज संग बेटी के संबंधों की जानकारी; राजा रघुवंशी के भाई का दावा

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके भाई ने बड़ा दावा किया है। कहा कि राजा की हत्या में 5 से ज्यादा लोग शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम की मां को अपनी बेटी के अवैध संबंध के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने दूसरे लोगों से इस बात को छिपाया। कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरTue, 10 June 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
हत्या में 5 से ज्यादा लोग, सोनम की मां को राज संग बेटी के संबंधों की जानकारी; राजा रघुवंशी के भाई का दावा

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके भाई ने बड़ा दावा किया है। कहा कि राजा की हत्या में 5 से ज्यादा लोग शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम की मां को अपनी बेटी के अवैध संबंध के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने दूसरे लोगों से इस बात को छिपाया। साथ ही कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है।

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने हनीमून के दौरान मेघालय में हुई उनके भाई की हत्या में 5 से ज्यादा आरोपी शामिल थे। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी दो लोगों के साथ यूपी के गाजीपुर आई थी। सोनम पर अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोनम की मां को राज और उनकी बेटी की अवैध संबंध के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने इसे दूसरों से छिपाया।

राजा के भाई ने एएनआई से कहा, "हमें यकीन है कि इस मामले में 5 से ज्यादा आरोपी हैं। जब सोनम ने सरेंडर किया तो उसने अपने भाई को फोन किया और बताया कि कोई उसे यहां छोड़ गया है। वह उन दो लोगों को कैसे नहीं जानती थी? हमें पता चला कि वह बस से यहां आई थी और उसके साथ दो और लोग थे। सोनम ने पूरी घटना को अंजाम दिया। वह सरेंडर करने का नाटक कर रही है। हमें पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर भरोसा है।

उन्होंने कहा कि राज कुशवाह निर्दोष नहीं है। वह नियमित रूप से सोनम के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि अगर राज कुशवाह निर्दोष होता तो वह सोनम से घंटों बात नहीं करता। सोनम राज के होम टाउन में पाई गई थी। उसने शायद उसके घर में शरण ली थी। राजा की हत्या से लेकर उसके शव की बरामदगी तक सोनम राज से घंटों बात करती रही। हमने राजा की उससे शादी करवाने से पहले उनके परिवार की पृष्ठभूमि की जांच की थी। हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सोनम ऐसी निकलेगी।

सोनम की मां पर लगाया बड़ा आरोप

मृतक राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम की मां पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सोनम की मां ने हमसे सारी बातें छिपाईं। उन्हें राज और सोनम के अवैध संबंध की जानकारी थी। उन्होंने हमें पूरी कहानी नहीं बताई। अगर सोनम के पिता और भाई को राज के बारे में पता होता तो वे उसे अपनी फैक्ट्री से निकाल देते।

पुलिस ने सोनम और राज कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए उनके द्वारा किराए पर लिए गए तीन कथित हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया है।एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि राज कुशवाह सोनम रघुवंशी के कार्यालय में एकाउंटेंट के रूप में काम करता था। विशाल और आनंद छात्र हैं और आकाश बेरोजगार है। उनमें से किसी का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सभी चार आरोपी 20 से 25 साल की आयु के हैं। सभी से शिलांग पुलिस ने पूछताछ की है।

बता दें कि शादी के कुछ हफ्ते बाद राजा और सोनम हनीमून मनाने मेघालय गए थे। राजा का शव एक घाटी में मिला था और सोनम रविवार को उत्तर प्रदेश में सामने आने तक लापता थी। उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह निर्दोष है और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गाजीपुर लाया गया था। उसने यह भी दावा किया कि उसके पति की हत्या उसके गहनों के लिए की गई थी।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|