Transparent Transfer Process for Engineers in Uttar Pradesh Irrigation Department सिंचाई के 641 अभियंताओं का किया गया स्थानांतरण, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTransparent Transfer Process for Engineers in Uttar Pradesh Irrigation Department

सिंचाई के 641 अभियंताओं का किया गया स्थानांतरण

Lucknow News - उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के अभियंताओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। 641 अभियंताओं के ऐच्छिक विकल्प के आधार पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 12 June 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
सिंचाई के 641 अभियंताओं का किया गया स्थानांतरण

-अभियंताओं द्वारा चुने गए ऐच्छिक विकल्प के आधार पर स्थानांतरण आदेश अलग से जारी किए जाएंगे -नियुक्ति, पदस्थापन से लेकर स्थानांतरण तक की समस्त प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जा रही है लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां तेलीबाग स्थित परिकल्प भवन (सभागार) में सिंचाई विभाग (सिविल संवर्ग) के अभियंताओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। लगातार तीन दिनों तक चले पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया में स्थानान्तरण नीति से आच्छादित सिंचाई विभाग (सिविल संवर्ग) के 641 अभियंताओं के स्थानांतरण उनके ऐच्छिक विकल्प लिए गए। इस अवसर पर 65 अधिशासी अभियंताओं, 278 सहायक अभियन्ताओं एवं 298 अवर अभियन्ताओं के स्थानान्तरण के लिए उनके ऐच्छिक विकल्प लिए गए।

अभियंताओं द्वारा चुने गए ऐच्छिक विकल्प के आधार पर स्थानांतरण आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, सिंचाई सुविधा के विस्तार, जल संचयन और नहरों के सुदृढ़ीकरण जैसी योजनाओं की सफलता अभियंताओं की कार्यशैली पर निर्भर करती है। इसलिए यह स्थानांतरण प्रक्रिया महज प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि शासन के विकास लक्ष्य से जुड़ी एक निर्णायक कड़ी है। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि सही व्यक्ति सही स्थान पर तैनात हो और वहां अपनी संपूर्ण क्षमता से योगदान दे। उन्होंने कहा कि सरकार कार्य संस्कृति को बदलने में विश्वास रखती है। अब कोई भी निर्णय एकतरफा नहीं होगा। पारदर्शी प्रणाली से ही लक्ष्य प्राप्त होते हैं। जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने कहा कि अभियंताओं द्वारा निष्पादित कार्य सदैव किसानों के हित में होने चाहिए। उन्होंने इस अवसर अभियंताओं किसानों के हित में विभाग द्वारा चलायी गयी योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने एवं उनकी आय में बढ़ोतरी की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अखिलेश सचान, प्रमुख अभियंता संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।