Uttar Pradesh Promotes Direct Seeding of Rice DSR Technique for Farmers डीएसआर तकनीकी से धान की बुवाई को बढ़ावा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Promotes Direct Seeding of Rice DSR Technique for Farmers

डीएसआर तकनीकी से धान की बुवाई को बढ़ावा

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता किसानों को धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) की तकनीकी अपनाने के

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 June 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
डीएसआर तकनीकी से धान की बुवाई को बढ़ावा

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता किसानों को धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) की तकनीकी अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कम लागत, कम पानी और अच्छी पैदावार वाली इस डीएसआर तकनीकी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। यही नहीं उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह धान की खेती में अधिक से अधिक उत्पादन व मुनाफा कमाने के लिए इस ओर अपना कदम बढ़ाएं। डीएसआर तकनीकी की मदद से उन्हें धान की रोपाई में कम श्रम भी लगाना पड़ेगा। यही नहीं किसानों को निर्धारित समय से करीब 10 दिन पहले ही धान की फसल मिल जाती है।

जिससे वह अगली फसल की तैयारी कर सकें। धान की सीधी बुवाई से मीथेन जैसी हानिकारक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में भी कमी आती है। फिलहाल अब किसानों को इसके लिए प्रेरित करने को जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।