Anger Rises in Maharajganj Following Pahalgam Attack Protest March Organized पहलगाम हमले के विरोध में निकाली आक्रोश रैली, पाक मुर्दाबाद के लगे नारे, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAnger Rises in Maharajganj Following Pahalgam Attack Protest March Organized

पहलगाम हमले के विरोध में निकाली आक्रोश रैली, पाक मुर्दाबाद के लगे नारे

Maharajganj News - महराजगंज में पहलगाम हमले के बाद गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और सरकार से आतंकियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 28 April 2025 10:51 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमले के विरोध में निकाली आक्रोश रैली, पाक मुर्दाबाद के लगे नारे

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पहलगाम हमले के बाद से ही लोगों में गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोल्हुई कस्बे में जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली।

इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और कठोर करवाई की मांग की। पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की कि आतंकी घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उनके सहयोगियो को भी सबक सिखाया जाए। पूरे कस्बे में लोग पैदल मार्च कर मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अंत में तिराहे पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति, बबलू चौबे, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रभाकर द्विवेदी, विकास उपाध्याय, अशोक त्रिपाठी, राममिलन जायसवाल, शाकिर अली, मौलाना बरकत, सुरेंद्र शुक्ला, शैलेन्द्र यादव, मंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।