Bird Flu Alert in Maharajganj Following Cases in Gorakhpur बर्ड फ्लू में और बढ़ी सतर्कता, गोरखपुर से मुर्गियों के आने पर रोक, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsBird Flu Alert in Maharajganj Following Cases in Gorakhpur

बर्ड फ्लू में और बढ़ी सतर्कता, गोरखपुर से मुर्गियों के आने पर रोक

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद आसपास के जिलों

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 4 June 2025 08:59 AM
share Share
Follow Us on
बर्ड फ्लू में और बढ़ी सतर्कता, गोरखपुर से मुर्गियों के आने पर रोक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद आसपास के जिलों में भी अलर्ट है। महराजगंज में भी जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। गोरखपुर जिला प्रशासन ने महराजगंज की सीमा में मुर्गियों के आवक पर रोक लगा दी है। हालांकि राहत देने वाली बात यह है जांच के लिए भेजे गए 123 सैम्पलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद महराजगंज में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने तहसीलवार पशु चिकित्साधिकारियों की टीम गठित कर दी है। फागिंग व साफ सफाई भी युद्ध स्तर पर शुरू हो गया। तहसीलोंं में त्वरित कार्यवाही दल (आरआरटी) भी भमणशील है।

प्रत्येक टीम में एक उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, अनुचार आदि शामिल हैं। खुद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद खुद मुर्गी फामार्ें व गोसदनों का निरीक्षण कर सफाई व फागिंग करा रहे हैं। महराजगंज में छोटे बड़े मिलाकर कुल 170 मुर्गी फार्म हैं। इन फार्मों से 123 सैम्पल मुर्गियों का भेजा गया। सभी की रिपोर्ट भी आ गई है। लेकिन किसी में बर्ड फ्लू का केस नहीं मिला है। मंगलवार को भी 60 सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर में संक्रमण को देखते हुए गोरखपुर से महराजगंज की सीमा में मुर्गियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चूंकि महराजगंज में कोई केस नहीं मिला है इसलिए यहां मुर्गी फार्मों का बंद नहीं कराया जा रहा है। बर्ड फ्लू के ये हैं लक्षण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद ने बताया कि बर्ड फ्लू के लक्षण में खांसी, बुखार, गले में खराश, छींक, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पेट की समस्या हैं। संक्रमित जानवरों व पंक्षियों के सम्पर्क में आने वाला व्यक्ति भी इससे संक्रमित हो सकता है। गोरखपुर में बर्ड फ्लू को देखते हुए महराजगंज में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गोरखपुर से मुर्गियों के आवक पर रोक लगा दी गई है। सभी सैम्पलों की जांच में जिले में अब तक एक भी केस नहीं मिला है। सभी पोल्ट्री फार्मो व गोसदनों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। डॉ. हौसला प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।