Chief Conservator AP Sinha Inspects Laxmipur Forest Area and Tramway Project मुख्य वन संरक्षक ने ट्राम रेल परियोजना का किया निरीक्षण, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsChief Conservator AP Sinha Inspects Laxmipur Forest Area and Tramway Project

मुख्य वन संरक्षक ने ट्राम रेल परियोजना का किया निरीक्षण

Maharajganj News - मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा ने लक्ष्मीपुर वनक्षेत्र के एकमा डिपो और टेढी का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विश्रामालय, खाई, पौधशाला और ट्राम वे परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को पौधरोपण के...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 7 March 2025 09:58 AM
share Share
Follow Us on
मुख्य वन संरक्षक ने ट्राम रेल परियोजना का किया निरीक्षण

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर वनक्षेत्र के एकमा डिपो व टेढी में मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने वन विश्रमालय, खाई, पौधशाला, ट्राम वे परियोजना व जंगल का जायजा लिया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। वन विश्रामालय एकमा डिपो में पहुंचे मुख्य वन संरक्षक ने सर्व प्रथम रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। बगल में स्थित सुरक्षा खाई व पौधशाला को देखा और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि विश्रामालय में लगे दीमक पर दवा छिड़काव किया जाए। इसे नए तरीके से आकर्षक बनाने को कहा। साथ ही इस वर्ष पौधरोपण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए पौधशाला में पौधों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इसके बाद एकमा परिसर में ट्राम वे रेल परियोजना को देखने पहुंचे लेकिन चाबी न होने के बाहर से ही देखकर वापस लौटे। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीओ सदर अनुराग तिवारी, एसडीओ लक्ष्मीपुर एसके सिंह, रेंजर वेद प्रकाश शर्मा, वन दारोगा आलोक मिश्र सहित वनकर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।