Fire Accident in Chakmehsi Destroys Five Homes Millions in Losses आग लगने से 5 घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFire Accident in Chakmehsi Destroys Five Homes Millions in Losses

आग लगने से 5 घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति

चकमेहसी के मालीनगर सिमरी गांव में शुक्रवार को आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन कई मवेशी भी प्रभावित हुए। आग लगने...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 14 June 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
आग लगने से 5 घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति

चकमेहसी। एसं । चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड 4 मालीनगर सिमरी गांव में अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गया। जिससे लाखों रुपए की संपत्ति का क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मालीनगर सिमरी गांव में शुक्रवार को करीब 4 बजे एक घर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। हो हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के कोशिश करने के साथ अग्निशामक दस्ता को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अग्निशामक दस्ता ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। हालाकि तब तक किशन ठाकुर, शंकर ठाकुर, नंद किशोर ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर का घर जलकर राख हो गया।

जिससे घर में रखे कपड़ा, अनाज,बर्तन सहित कुछ नगद राशि के साथ लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। आगलगी की घटना में एक मवेशी भी जल गई वहीं 3 मवेशी झुलस गई। आग बुझाने के प्रयास में कृष्ण कुमार भी आंशिक रूप से झुलस गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। मालीनगर के मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह ने आगलगी की सूचना अंचल प्रशासन को दी है। जिसके बाद सीओ शशि रंजन के निर्देश पर हल्का कर्मचारी ने स्थल निरीक्षण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।