Heat Wave Alert in North Bihar with Rain Forecast by June 17 अगले दो दिनों तक हीट वेव जारी रहने की संभावना, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsHeat Wave Alert in North Bihar with Rain Forecast by June 17

अगले दो दिनों तक हीट वेव जारी रहने की संभावना

उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 16-17 जून को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 14 June 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
अगले दो दिनों तक हीट वेव जारी रहने की संभावना

पूसा, निज संवाददाता। उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उसके बाद तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस क्रम में 16-17 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक ने शुक्रवार को 19 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में 20 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मानसून के संबंध में विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि वर्तमान में वह बंगाल के उतरी क्षेत्र में रूका है। अगले 3-4 दिनों में मानसून प्रवेश कर जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 16 जून के बाद बिहार में मानसून के आने की संभावना बन रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।