जनता दरबार में एक मामले निष्पादित
भगवानपुर में भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में एक मामले का निष्पादन किया गया, जबकि छह मामले लंबित थे। दो नए मामले रजिस्टर्ड किए गए और...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 14 June 2025 07:46 PM

भगवानपुर। भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन के लिए शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एक मामले का निष्पादन किया गया। पूर्व से छह मामले लंबित थे। दो नए मामले रजिस्टर्ड किए गए। सभी मामलों में एक मामला का दोनों पक्ष की सहमति से निष्पादन किया गया। लम्बित मामले में दो पक्ष को नोटिस भेजा जा रहा है ।मौके पर राजस्व कर्मचारी रणवीर कुमार सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित फरियादी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।