केन्द्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों को डीएम ने देखा, दिया निर्देश
Maharajganj News - महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय के पहले सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया। कक्षाओं से शौचालय तक इंटरलॉकिंग का निर्देश दिया गया। परिसर की सफाई और अन्य निर्माण कार्यों की...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केंद्रीय विद्यालय के प्रथम सत्र के संचालन की तैयारियों का डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जायजा लिया। केन्द्रीय विद्यालय का पहला सत्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धनेवा धनेई में चलेगा। डीएम ने विद्यालय संचालन के संदर्भ में चल रही तैयारियों को देखा। उन्होंने ईओ नगर पालिका को कक्षाओं से शौचालय तक इंटरलॉकिंग करवाने का निर्देश दिया। पूरे परिसर की सफाई और समतलीकरण का भी निर्देश दिया। परिसर में पैकफेड द्वारा बनाए जा रहे कंप्यूटर लैब और यूपी सिडको द्वारा बनाए जा रहे मल्टीपर्पज हाल का निर्माण कार्य बंद होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों संस्थाओं के एक्सईएन को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
साथ ही अवशेष कार्यों को जुलाई तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधियों से प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ली और उनकी अपनी समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। विद्युत कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया और एक्सईएन विद्युत से संपर्क कर तत्काल विद्युत संयोजन सुनिश्चित करवाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनुराज जैन, डीआईओएस पीके शर्मा, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार, सीएमएम डूडा आनंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।