Woman Panchayat Assistant Alleges Harassment by Village Head s Son in Maharajganj पंचायत सहायक ने प्रधान पुत्र पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पिता पुत्र पर केस, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsWoman Panchayat Assistant Alleges Harassment by Village Head s Son in Maharajganj

पंचायत सहायक ने प्रधान पुत्र पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पिता पुत्र पर केस

Maharajganj News - महराजगंज में एक महिला पंचायत सहायक ने प्रधान के पुत्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर प्रधान और उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का कहना है कि प्रधान का पुत्र उसे धमकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 11 June 2025 09:55 AM
share Share
Follow Us on
पंचायत सहायक ने प्रधान पुत्र पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पिता पुत्र पर केस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र और मिठौरा ब्लॉक के एक गांव की महिला पंचायत सहायक ने प्रधान पुत्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने प्रधान और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पंचायत सहायक ने बताया है कि वह अपनी ड्यूटी पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे गांव के पंचायत भवन पर जाती है, जहां सरकारी कार्यों को उसके द्वारा किया जाता है। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान पुत्र प्रतिदिन पंचायत भवन पर आता है और उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करता है। उसका कहना है कि बीते छह जून को वह आया और छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा।

इसका विरोध करने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। अगले दिन शाम के समय वह और उसका पिता (ग्राम प्रधान) फोन पर उसे और ग्राम विकास अधिकारी को गाली देने लगे। इसका साक्ष्य उसके मोबाइल में रिकॉर्डिंग के तौर पर है। उसका कहना है कि इसके चलते सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पंचायत सहायक की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।