Empowering Women Celebrating Rani Ahilyabai Holkar s Legacy at Brijmanjanj महिला सशक्तिकरण समारोह का हुआ आयोजन, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsEmpowering Women Celebrating Rani Ahilyabai Holkar s Legacy at Brijmanjanj

महिला सशक्तिकरण समारोह का हुआ आयोजन

Maharajganj News - बृजमनगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने अहिल्याबाई की महानता और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान के बारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 31 May 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तिकरण समारोह का हुआ आयोजन

बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बृजमनगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर भारत के मालवा साम्राज्य की शासक थीं और मराठा होल्कर परिवार से महारानी थीं। उन्होंने जीवन में संघर्षों के बीच रहकर भारतीय संस्कृति सनातन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई को उनकी महानता और न्याय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई सामाजिक सुधार किए, जो आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, चंदू सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, बबलू सिंह, नागेंद्र चौरसिया, नोहर सिंह, अशफाक, महिला मोर्चा कुसुम प्रजापति, पूजा जायसवाल, टिंकल पांडेय, सभासद जेपी गौड़, रवि यादव, प्रद्युम्न सिंह, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, शिवप्रसाद चौरसिया, अनूप चौरसिया, शोभित गुप्ता सहित तमाम महिलाएं भी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।