Health Department Initiates Thermal Screening at Indo-Nepal Sonouli Border Amid Rising COVID-19 Cases सोनौली बार्डर पर नेपाल से आने वाले 55 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHealth Department Initiates Thermal Screening at Indo-Nepal Sonouli Border Amid Rising COVID-19 Cases

सोनौली बार्डर पर नेपाल से आने वाले 55 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग

Maharajganj News - सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। देश में बढ़ते कोरोना को देख स्वास्थ्य विभाग इंडो-नेपाल के सोनौली

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 28 May 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
सोनौली बार्डर पर नेपाल से आने वाले 55 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग

सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। देश में बढ़ते कोरोना को देख स्वास्थ्य विभाग इंडो-नेपाल के सोनौली बार्डर पर जांच शुरू कर दिया है। मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेपाल से आने वाले 55 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग किया। जांच में रिपोर्ट सामान्य आने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश के साथ प्रवेश की इजाजत दी गई। बार्डर के उस पार भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के दोनों तरफ से आने वाले यात्रियों के आवागमन संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दिया है।

भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय एवं नेपाली यात्रियों की सीमा पर स्वास्थ विभाग की टीम कैम्प लगाकर जांच कर रही है। भारतीय सीमा में भारतीय स्वास्थ महकमा सुरझा को लेकर हर यात्रियों की स्वास्थ टीम स्क्रीनिग कर रही है। जिसके लिए विभाग ने दो टेक्नीशियन को तैनात किया है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार प्रभारी रतनपुर ने सोनौली सीमा पर पहुच कर लैब टेक्नीशियन तरुण तिवारी और एक्सरे टेक्नीशियन सुधीर सिंह के साथ 55 यात्रियों की स्क्रीनिग किया गया। रतनपुर सीएचसी के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यदि किसी यात्री में खांसी, बुखार या अन्य लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया जाएगा ताकि संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बार्डर पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गयी है। अपराह्न 2 बजे तक 55 यात्रियों की जांच की गई। सभी सामान्य पाएं गए हैं। दूसरी पाली में रात आठ बजे तक जांच चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।