बिना वैध दस्तावेज चल रहे मदरसे को सील कराया
Maharajganj News - महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जारा में बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे मदरसे को प्रशासन ने सील कर दिया है। पिछले 20 वर्षों से चल रहे इस मदरसे के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। पूर्व प्रधान...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जारा में बिना वैध दस्तावेजों पर चल रहे एक मदरसे को सील तहसील प्रशासन ने सील करा दिया है। जारा ग्राम में पिछले 20 वर्षों से चल रहे इस मदरसे के बारे में बताया जा रहा है यह मदरसा बिना वैध दस्तावेजों के चल रहा था। इसके बाद प्रशासन ने जांच कराई और इसे सील करा दिया। जारा के रहने वाले पूर्व प्रधान इरशाद खान ने बताया हल्का लेखपाल के द्वारा पूर्व में ही जिस जमीन पर मदरसा बना है, उसका कागज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। लेकिन मदरसे के पास कोई भी वैध कागजात नहीं होने के चलते मदरसे को सील कर दिया गया है।
वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की नोटिस दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।