Launch of Agricultural Resolution Campaign in Paniyra by Union Minister Pankaj Chaudhary खेती में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर तरक्की करें किसान : पंकज , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsLaunch of Agricultural Resolution Campaign in Paniyra by Union Minister Pankaj Chaudhary

खेती में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर तरक्की करें किसान : पंकज

Maharajganj News - केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधानसभा के बैजू डेहरा में कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। किसानों को ट्रैक्टर की चाबी और कृषि मिनी किट वितरित की गई। मंत्री ने वैज्ञानिक पद्धति...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 7 June 2025 04:25 PM
share Share
Follow Us on
खेती में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर तरक्की करें किसान : पंकज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधानसभा के बैजू डेहरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया और किसानों में ट्रैक्टर की चाबी वितरित की। साथ ही उरद, बाजरा, मूंग, कोदो और ज्वार के मिनी किट भी किसानों को प्रदान किए। मंत्री ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का आह्वान किया। कहा कि यह अभियान किसानों के लिए एक नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों को सीधे गांवों में भेजा जा रहा है, ताकि वे किसानों से मिलकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे सकें।

यह अभियान 12 जून तक चलेगा और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई के आधुनिक तरीके और जैविक खेती की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों की उपज बढ़ेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। पिछले 11 वर्षों में खेती के क्षेत्र में अभूतपूर्व नवाचार हुए हैं। लैब टू लैंड जैसी योजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीकों को सीधे खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा, न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था को मजबूत किया गया है और किसानों को गुणवत्ता वाले बीज आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने गेहूं और दलहन की खरीद दर में हुए बदलाव को भी रेखांकित करते हुए कहा कि बदलाव किसानों के जीवन में सुधार का प्रतीक है। उन्होंने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान देश की कृषि व्यवस्था को नया रूप देगा और किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, चेयरमैन उमेश जायसवाल, डीडी कृषि संजीव कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जयनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र नाथ, पन्नालाल जायसवाल, देवेंद्र गिरि, उमेश प्रजापति, रुपेश शर्मा, गुड्डू सिंह, पप्पू दूबे, राजेश पाल, ब्रह्मानंद धारिया, श्रवण गुप्ता, सदानंद वर्मा, रमेश यादव, अंगद सिंह, अंगद गुप्ता, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।