Maharajganj 11 People Including 4 Women Booked for Attempted Murder 11 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj 11 People Including 4 Women Booked for Attempted Murder

11 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Maharajganj News - महराजगंज में श्यामदेउरवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना मंगलपुर चौराहे पर हुई, जहां दो पक्षों में पुराने विवाद के चलते हिंसक झड़प हुई। एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 6 June 2025 01:11 PM
share Share
Follow Us on
11 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी के निर्देश पर श्यामदेउरवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के एक मामले में चार महिलाओं समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना मंगलपुर चौराहे की है, जहां दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी। सुमेरगढ़ निवासी किरन सिंह ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि बीते 26 मई की रात 9.30 बजे दवा लेने के लिए मंगलपुर चौराहे पर भतीजी अनुष्का सिंह के साथ जा रही थी। अचानक कुछ लोगों ने दौड़ाकर मारना चाहा तो अनुष्का भाग गई। उन लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया।

परतावल सीएचसी से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अभी भी चलने में असमर्थ है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।