Musical Ramcharitmanas Recital and Bhajan Evening Celebrated at Siha Bhar Bhagwati Temple भक्तिमय प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMusical Ramcharitmanas Recital and Bhajan Evening Celebrated at Siha Bhar Bhagwati Temple

भक्तिमय प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

Maharajganj News - सीहाभार भगवती मंदिर में 13 जून को आचार्य योगेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में संगीतमय रामचरितमानस पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देवी गीतों पर झूमते हुए आनंद लिया। इस अवसर पर भंडारे का...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 16 June 2025 10:46 AM
share Share
Follow Us on
भक्तिमय प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीहाभार भगवती मंदिर में संगीतमय रामचरितमानस पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान देवी गीतों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। विश्व शांति जनकल्याण की कामना को लेकर 13 जून की सुबह आचार्य योगेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में प्राचीन भगवती मंदिर सीहाभार मंदिर परिसर में जितेन्द्र मिश्र की टीम द्वारा संगीतमय रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इसके समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम के आयोजन में भजन गायक दशरथ साहनी द्वारा भजन, स्वर्ग से चलली भवानी, शेर पर सवार होके आ जा शेरों वालिए भक्तों का कष्ट मिटा जा शेरों वालिए, माई हो तनी आ जईतू, निर्गुण भवरवां के तोहरा संग जाई,जाएके पड़ी हो एक दिन जायेके पड़ी, हर पल तेरी याद आती रहे राघव...आदि प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान रामलक्ष्मण मिश्र, भरत, भुआल, शत्रुघ्न कृष्ण मोहन, जयशंकर सिंह उर्फ इंटू सिंह, राजन पांडेय, अनिल यादव, बृहस्पति पटेल, जितेन्द्र यादव, शैलेश तिवारी, घनश्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।