Nine-Day Shat Chandi Mahayagya and Rasleela Program Held in Nipania Village धूमधाम से निकली शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNine-Day Shat Chandi Mahayagya and Rasleela Program Held in Nipania Village

धूमधाम से निकली शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया के काली माता मंदिर

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 14 May 2025 10:34 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से निकली शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया के काली माता मंदिर परिसर में प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शतचंडी महायज्ञ के शुभारम्भ अवसर पर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 121 महिलाएं व बालिकाओं ने यज्ञ स्थल से सिर पर कलश लेकर मिश्रवलिया स्थित बनैलिया रोहिन नदी बैराज पहुंच कर वैदिक मन्त्रोंचार के बीच जल भरा। निपनिया गांव के काली माता मंदिर परिसर से प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान व यज्ञाचार्य रामेश्वरम मिश्र के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पेड़ारी चौराहे से होते हुए महदेइया से मिश्रवलिया स्थित बनैलिया रोहिन नदी बैराज पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोचार के बाद कलश में जल भरा गया।

दुबारा यज्ञ स्थल पर आकर कलश स्थापित किए गए। इस दौरान विजय कुमार चौरसिया, अक्षय कुमार, भगवती चौधरी, परमहंस, राजू चौधरी, प्रद्युम्न प्रताप सिंह, राजू तिवारी, अनूप कुमार मिश्रा, अनूप सिंह, छेदी यादव, अवधराम, भगेलू चौधरी, सीताराम, प्रेमसागर, भोला चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।