शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Maharajganj News - महराजगंज में एक विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी करने से मुकर रहा है। थानाध्यक्ष...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर किराए के मकान में रहने वाली विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने वादा किया था कि वह उसके साथ शादी करेगा। उसके झांसे में मैं आ गई जिसका फायदा उठाकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब मैं शादी करने के लिए कह रही है तो वह आनाकानी कर रहा है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी मैनुद्दीन को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।