Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSP District President Appoints Abhinandan Kumar Pandey as Committee Member in Maharajganj
अभिनंदन बने सपा जिला कार्यसमिति के सदस्य
Maharajganj News - महराजगंज में सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने अभिनंदन कुमार पांडेय को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से दी गई है। इस कार्यक्रम में...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 6 June 2025 01:09 PM

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने निचलौल क्षेत्र के ग्राम गौरा निपनिया निवासी अभिनंदन कुमार पांडेय उर्फ राजा को पार्टी के जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। जिलाध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी जिला सपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।