संगठन की मजबूती व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
Maharajganj News - महराजगंज में सदर ब्लॉक सभागार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सभी ने संगठन को मजबूत...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लॉक सभागार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिठौरा अमरेंद्र मणि पाण्डेय व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल रहे। कार्यशाला में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि अमरेंद्र मणि पाण्डेय कहा कि हम सब भलीभांति जानते हैं कि सेवा भाव और पारदर्शी शासन किसी भी राष्ट्र की प्रगति की रीढ़ होते हैं।
बीते वर्षों में जिस तरह से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, वह हमारे सामूहिक प्रयासों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने कहा की इस कार्यशाला के माध्यम से हम न केवल संगठन को मजबूत करने की दिशा में संवाद कर रहे हैं, बल्कि यह भी संकल्प ले रहे हैं कि शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाया जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, नगर महामंत्री शिवांश अग्रहरी, अभय जायसवाल, विश्वशर्मा पटेल, राहुल जायसवाल, सन्नी अग्रहरी, विष्णु मद्धेशिया, पंकज कसौधन, राघवेंद्र तिवारी, सनत पाण्डेय, अनिल कुमार, मृत्युंजय पटेल, रामसेवक साहू, राकेश गुप्ता, रमेश वर्मा, मुरली निगम, मेवालाल, गिरीश मद्धेशिया, राजू पासवान, महेंद्र निगम व दीपक कुमार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।