किशोरी के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
Mainpuri News - बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय एक बालिका के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय एक बालिका के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। वीडियो वायरल हुआ तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता को लेकर विधवा मां थाने पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि आठ जून की सुबह 54 वर्षीय अर्जुन उर्फ पिंकी पुत्र शिवराज उसकी 11 वर्षीय पुत्री को खाने की वस्तु दिलाने के बहाने मक्का के खेत में ले गया जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
साथ ही आरोपी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर महिला ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी अर्जुन के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी चालक है और फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।