Agra CCF Bhimasen Inspects Plantations in Mainpuri Forest Department जुलाई में रोपित किए जाएंगे मैनपुरी में 35 लाख पौधे, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsAgra CCF Bhimasen Inspects Plantations in Mainpuri Forest Department

जुलाई में रोपित किए जाएंगे मैनपुरी में 35 लाख पौधे

Mainpuri News - मैनपुरी। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन भीमसेन गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2024 में मैनपुरी वन विभाग द्वारा किए गए पौधरोपण तथा अन्य

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 29 May 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
जुलाई में रोपित किए जाएंगे मैनपुरी में 35 लाख पौधे

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन भीमसेन गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2024 में मैनपुरी वन विभाग द्वारा किए गए पौधरोपण तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने करहल रेंज के ग्राम तखरऊ और भांति में 5-5 हेक्टेयर जमीन पर किए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शोएब आलम अंसारी को निर्देश दिए कि वे रोपित किए गए पौधों के स्थलों का हर रोज निरीक्षण करें। मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे रोपित किए जाएं। जुलाई में 35 लाख से अधिक नए पौधे रोपित करने के दिशा-निर्देश भी उन्होंने दिए। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी स्वीकार नहीं होगी।

जो पौधे सूख रहे हैं, उनके लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाए। यहां से वे किशनी रेंज के ग्राम तरिहा रामनगर पौधशाला, कुसमरा-रामनगर के पौधरोपण स्थल एवं केंद्रीय पौधशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। किशनी क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप, विवेकानंद दुबे से उन्होंने पौधरोपण की जानकारी ली। निर्देश दिए कि इस वर्ष बारिश शुरू होते ही पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, आंवला, इमली, आम, अमरूद, जामुन, सहजन, कटहल के पर्याप्त पौधे लगवाए जाएं। पौधशालाओं और पौधरोपण स्थलों का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए। प्रभारी निरीक्षक संजय मल्ल को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक सप्ताह पौधरोपण की समीक्षा करें। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित, क्षेत्रीय वन अधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।